फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमुडा टाउनशिप में अजगर काबू, ड्रम में डालकर वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
हिमुडा के मधाला टाउन​शिप में अजगर रेंगता हुआ। स्रोत-स्थानीय लोग 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अजगर को मधाला के जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के मधाला स्थित हिमुडा टाउनशिप में पिछले एक महीने से दहशत का पर्याय बना अजगर सोमवार को आखिरकार पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए अजगर को एक ड्रम में बंद किया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर मधाला के जंगलों में छोड़ दिया है। कॉलोनी निवासी पवन राजपूत ने बताया कि यह अजगर पिछले एक माह से बार-बार रिहायशी इलाके में दिखाई दे रहा था। लोग इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर एक-दूसरे को सतर्क कर रहे थे, जिससे टाउनशिप में डर का माहौल था। सोमवार को जैसे ही यह अजगर दोबारा दिखा, लोग एकजुट हो गए। अजगर ने बचाव के लिए फुंकार मारकर लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन भारी-भरकम शरीर होने के कारण वह तेजी से भाग नहीं सका। लोगों ने चतुराई से उसे एक खुले मुंह वाले ड्रम में डाला और ढक्कन बंद कर दिया। स्थानीय निवासी राजेंद्र राणा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह अजगर पिछले तीन साल से इसी इलाके में घूम रहा था। आशंका है कि कॉलोनी के आसपास इसके बच्चे भी मौजूद हैं। निवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि पूरे क्षेत्र की जांच की जाए ताकि अजगर के बच्चों को भी पकड़ा जा सके। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बीओ रविकांत ने बताया कि वन मित्र की मदद से अजगर को पिकअप के जरिये मधाला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें