फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ क्षेत्र में बारिश से लोनिवि को हुआ 11.20 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियां टूटी, डंगे ढहे, कई जगहों पर आया भारी मलबा
विज्ञापन

क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा सड़कों को हुआ नुकसान
विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजी इसकी पूरी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बरसात में इस बार लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल को 11.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कम बारिशों के बावजूद क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। लोनिवि नालागढ़ मंडल के अधीन आने वाली सड़कें बरसात से धुल गई हैं, वहीं मलबा आने से नालियां भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गईं। कई सड़कों के किनारे डंगे भी गिर गए।
इसमें सेरी-झाड़ियां-कल्याणपुर, ढ़ेरोवाल-मगनपुरा, एसके आरएन मार्ग पर स्थित कनाहन खड्ड पर ब्रिज, नालागढ़-बवासनी मार्ग, बवासनी-टपरियां, गुरूमाजरा-कास्ला-अबरनी रोड, कुमारहट्टी-मितियां-क्वारनी मार्ग, बघेरी-तांदी जनोण, लिंक रोड चुरंगल, पल्ली-रेतड-थला-रजवान, रोतांवाला-जामन का डोरा, टिकरी-बोहरी-अंब दा हार सहित बारिश से पनोह-अल्योन-बरियां, पल्ली-रजवाहन, नालागढ़-रामशहर-कुनिहार, पल्ली चनोबरी बैद का जोहड़, लिंक रोड चुरंगल समेत दर्जनों सड़कों को नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब यह आलाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि इसके लिए बजट आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि नालागढ़ के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने कहा कि बारिश से विभाग को अब तक 11.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें