फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में पीडब्ल्यूडी व जलशक्ति विभाग को 62 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बरसात ने तोड़े नुकसान के पिछले सारे रिकार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारी बरसात से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पीडब्ल्यूडी व जलशक्ति विभाग के 62 करोड़ रुपये बहा दिए हैं। बरसात से पीडब्ल्यूडी को 37 करोड़, वहीं जलशक्ति विभाग को 25 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। इस बार बरसात ने बीबीएन में नुकसान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बरसात ने विभिन्न विभागों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा दिया है। पीडब्ल्यूडी नालागढ़ मंडल के अधीन आने वाली सड़कों को क्षति पहुंची है। पीडब्ल्यूडी नालागढ़ मंडल के तहत तीन विस क्षेत्रों नालागढ़, दून व अर्की विधानसभा क्षेत्र की सड़कें आती हैं और इन सड़कों को 37 करोड़ का नुकसान हुआ है। बरसात से बद्दी डिवीजन के तहत आने वाली पेयजल योजनाओं व सिंचाई योजनाओं को नुकसान हुआ है। 85 पेयजल योजनाओं को 6.74 करोड़, सिंचाई की 25 स्कीमों को 1.83 करोड़ व सीवरेज को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। बद्दी डिवीजन के तहत बालद व गंभर खड्ड से चंडी एरिया को जाने वाली दो योजनाओं की आपूर्ति अभी भी प्रभावित है। हालांकि इन योजनाओं को स्थानीय स्कीमों से लिंक कर आपूर्ति की जा रही है। नालागढ़ डिवीजन के तहत आने वाली 98 पेयजल योजनाओं को 11.60 करोड़, सिंचाई की 32 स्कीमों को 3.28 करोड़, फील्ड को 30 लाख व सीवरेज को छह लाख का नुकसान हुआ है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने बताया कि बरसात से विभाग को 37 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। जबकि जलशक्ति विभाग नालागढ़ अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता व बद्दी के राहुल अबरोल ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें