फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में सुलझेंगी जनता की समस्याएं, आज से लगेंगे समाधान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सभी 15 वार्डों के लिए शेड्यूल जारी, मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
विज्ञापन

आज वार्ड 1, 2 और 3 के लोगों के लिए निगम हॉल में सुबह 11 बजे से लगेगा शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। नगर निगम बद्दी की ओर से सभी 15 वार्डों के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 6 से 17 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि 6 मार्च को वार्ड 1, 2 और 3 के नागरिकों के लिए निगम हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। वार्ड 4, 5 और 7 के नागरिकों के लिए 7 मार्च को वार्ड 5 में स्थित धनु माता मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में शिविर होगा। वहीं, वार्ड 8 के लोगों के लिए 12 मार्च को हिमुडा कॉलोनी फेज 1 और 2 के पास साई मंदिर समीप सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। 13 मार्च को दशहरा मैदान में वार्ड 9 के नागरिकों के लिए शिविर रखा जाएगा। वार्ड 6, 10 और 11 के लिए 16 मार्च को जुड़ीकलां स्थित गुग्गा माड़ी के समीप सामुदायिक भवन में तथा वार्ड 12, 13, 14 और 15 के नागरिकों के लिए 17 मार्च को पंचायत घर बरोटीवाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान किया जाएगा। इन सभी शिविरों में नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, समस्त कनिष्ठ अभियंता और समस्त सफाई सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर अपनी समस्या या शिकायतों के साथ उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर निगम की इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें