फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में जनभागीदारी जरूरी : एसडीएम

Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीसी एमएसके परियोजना में बद्दी में हितधारक कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईटीसी एमएसके परियोजना के तहत साथी संस्था की ओर से बद्दी के एक निजी होटल में हितधारक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यशाला में साथी संस्था के निदेशक डॉ. अनिल शर्मा, ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रतिनिधियों, मोहल्ला समिति के सदस्यों, स्थानीय निवासियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था की टीम ने ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के तहत संचालित गतिविधियों और पहलों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरे के उचित निस्तारण में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से कचरे का उचित निस्तारण करने, गीले कचरे से खाद बनाने (कंपोस्टिंग) को बढ़ावा देने और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यशाला में प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें