रामशहर काॅलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों का परिचय दिया। साथ ही उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन की सीख देते हुए उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उनका मार्ग दर्शन किया।
इसके अलावा प्रो. संदीप कुमार ने पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और डॉ. तनु कलसी ने बीसीओएम के छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से रूबरू करवाया। प्रो. शशि के पालनाटा ने एनएसएस और महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने वाले क्लबों जैसे रोड सेफ्टी क्लब, ईको क्लब, रेड रिबन क्लब, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब इत्यादि की जानकारी दी और इनमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।संचालन प्रो. सुमन ने किया तथा उनका सहयोग प्रो. शशि के पालनाटा ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. डी सी नेगी, प्रो. रितु, सहायक लाइब्रेरियन शशि प्रभा, जेएओ आईटी संजय कुमार उपस्थित रहे।