फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़, अर्की और सोलन में मजदूरों का प्रदर्शन और रैलियां 10 को

Wed, 05 Aug 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
चायल में हुई भवन एवं श्रमिक कामगार मजदूर संघ की बैठक के दौरान मौजूद संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
चायल मेंहुई भवन एवं श्रमिक कामगार मजदूर संघ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। जिले के नालागढ़, अर्की और सोलन शहर में कई जगह पर 10 अगस्त को बड़े स्तर पर प्रदर्शन और रैलियां होंगी। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने और रणनीति तैयार करने के लिए चायल में भवन एवं श्रमिक कामगार मजदूर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चायल से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बाबा मोड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंदर धीमान और उपप्रधान प्रताप ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी 10 अगस्त को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिला सोलन में नालागढ़, अर्की और सोलन में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिनमें जिलेभर से बड़ी संख्या में मजदूर भाग लेंगे। जिला प्रधान जोगिंदर धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के श्रमिक एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने सभी श्रमिकों से 10 अगस्त की हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आंदोलन मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निर्णायक साबित होगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक श्रमिकों को आंदोलन से जोड़ने और हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें