फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन स्कूल में रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवी चेतना शर्मा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। चेतना शर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आपदा, युद्ध, महामारी या किसी और प्रकार की संकट की स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। चेतना शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम मानवता को जीवित रखना है, जो रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें