फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के आयोजन अवसर पर शपथ लेती प्र​शिक्षु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस हर साल 31 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्थानीय लोगों और मरीजों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस जानलेवा आदत को त्यागने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने इस मौके पर एक सामूहिक शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार और परिचितों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें