फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परशुराम जयंती पर नालागढ़ में निकली शोभायात्रा

Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में ब्राह्मण सभा की ओर से शहर में शोभायात्रा निकालते हुए स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने की पुष्प वर्षा, जगह-जगह किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में नालागढ़ में ब्राह्मण सभा और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान, पुराना बाजार, बर्फानी चौक, कालका चौक से होते हुए रोपड़ चौक से वापस नया बाजार होते हुए परशुराम मंदिर में संपन्न हुई। रास्ते में कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा कई स्थानों पर लस्सी, जलजीरा और अन्य विभिन्न खाद्य पदार्थ के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में कांग्रेस नेता हरदीप बावा, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुभाष शर्मा, राजेश मढिया रमय, महेश गौतम सहित अनेक लोग शामिल हुए। वहीं सोलन में राजगढ़ रोड पर परशुराम जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें