फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्यमंत्री सुखी परिवार अपना परिवार योजना के तहत 80 महिलाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेवा पंचायत में हुई ग्राम सभा, गैस आपूर्ति न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। चेवा पंचायत में मुख्यमंत्री सुखी परिवार अपना परिवार योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने की, जबकि पंचायत सचिव किरण ने ग्राम सभा की कार्रवाई की। चेवा पंचायत में इस योजना के तहत 35 परिवारों की लगभग 80 महिलाओं का चयन किया गया। इस दौरान किसी भी ग्रामीण ने चयनित महिलाओं के नाम पर आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। पंचायत सचिव ने वार्ड वार चयनित महिलाओं के नाम पढ़कर सुनाए। इसके बाद संबंधित वार्ड सदस्यों ने सूची में शामिल महिलाओं का सत्यापन किया और उनके पात्र होने की पुष्टि की। वहीं, विशेष ग्राम सभा में चेवा पंचायत के कई वार्डों में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने का मामला भी प्रमुखता से उठा। हरिपुर, उदयपुर, बाड़ा, खील बड़सेर और पट्टा का मोड़ के ग्रामीणों ने गैस की आपूर्ति सुचारु न होने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने मौके पर ही गैस एजेंसी मालिक और शिकायत कर रहे ग्रामीणों की फोन पर बात करवाई। पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने अपने चार माह के मानदेय की करीब 31 हजार रुपये की राशि बीपीएल और आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें