फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शालाघाट पहुंची प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा

विज्ञापन
अर्की पहुंची हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा के दौरान मौजूद संघ क
विज्ञापन
बोले, अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा 12वें दिन शालाघाट पहुंची। बुधवार को दाड़लाघाट से आगे बढ़ी यात्रा का शालाघाट से कुछ दूरी पर खीडीघाटी में कर्मचारी संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
यात्रा के दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा से प्रदेश सरकार के समक्ष न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम का विरोध, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों का समाधान, एरियर, महंगाई भत्ता, हार्ड एरिया भत्ता सहित 25 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर से मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्राथमिक शिक्षा से जुड़े मुद्दे केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज की चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा अपने निर्धारित पड़ावों से होती हुई 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो शिक्षक भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें