फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बसाल में हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी, अतिरिक्त जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
बसाल हेलीपैड
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि पर संभावनाएं तलाश रहा पर्यटन विभाग, एफसीए की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट
विज्ञापन

हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के बसाल में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए जमीन कम पड़ने के कारण पर्यटन विभाग ने साथ लगती भूमि में संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए वन विभाग के साथ पत्राचार भी किया जा रहा है। एफसीए से मंजूरी मिलने के बाद विभाग आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा। खास बात यह है कि जहां वर्तमान में हेलीपैड बना हुआ है, वह भूमि पर्यटन विभाग के नाम स्थानांतरित हो चुकी है। हेलीपोर्ट के लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर वन विभाग की जमीन में संभावनाएं देखी हैं। यदि जमीन उपलब्ध हो जाती है तो विभाग बजट के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा। बसाल में हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन कारोबार और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोगों को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने की सुविधा भी मिल सकेगी। पहले हेलीपोर्ट बनाने की योजना गलानग की पहाड़ी पर थी, लेकिन वहां सड़क संकरी होने के कारण परियोजना में बदलाव कर बसाल में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। बसाल में पहले से हेलीपैड मौजूद है, जहां फिलहाल एक हेलीकॉप्टर के उतरने की सुविधा है। हेलीपोर्ट बनने के बाद यहां तीन से चार हेलीकॉप्टर उतरने और पार्क होने की सुविधा मिल सकेगी। इससे सोलन मुख्यालय के साथ चायल, कसौली और डगशाई जैसे पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
बसाल में हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। हेलीपैड की जमीन पर्यटन विभाग के नाम हो चुकी है। इसके अतिरिक्त आसपास की जमीन में संभावनाएं देखी गई हैं। एफसीए से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-पद्मा नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें