फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क चौड़ीकरण की तैयारी पेट्रोल पंप से कोठी चौक तक हटेगा अतिक्रमण, नालियों पर कब्जों पर भी चलेगा डंडा

Sat, 12 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार से पेट्रोल पंप से कोठी चौक तक इस सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने जारी की अंतिम चेतावनी, खुद सामान हटाने की अपील
विज्ञापन

कोठी चौक से ओल्ड बस स्टैंड, तलाव और ऊंचा गांव तक होगा नाली का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को अंतिम चेतावनी जारी की है। पेट्रोल पंप से कोठी चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के तहत सड़क की निर्धारित सीमा में रखा सामान, निर्माण सामग्री और अन्य अवरोध लोगों को स्वयं हटाने होंगे। समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभाग नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करेगा।
लोक निर्माण विभाग अर्की के एक्सईएन केके चौहान के निर्देश पर कुनिहार के एसडीओ मनसा राम ने क्षेत्रवासियों से सड़क की भूमि तुरंत खाली करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से लोगों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके बावजूद यदि किसी ने सड़क की निर्धारित सीमा में खाली नहीं की तो विभाग बलपूर्वक कार्रवाई करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

एसडीओ ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करना है। विकास कार्य में बाधा बनने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभाग कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा।
एसडीओ मनसा राम ने बताया कि कोठी चौक से ओल्ड बस स्टैंड, तालाव और ऊंचा गांव तक सड़क किनारे नालियों का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। नालियों के ऊपर स्लैब डालकर पक्का निर्माण करने, सामान रखने या अन्य किसी प्रकार का अवरोध पैदा करने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इसे तुरंत हटाना होगा। नाली निर्माण में बाधा बनने वाले सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने अपील की है कि प्रशासनिक कार्रवाई की नौबत आने से पहले लोग स्वयं सड़क और नालियों की निर्धारित भूमि खाली कर दें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें