जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोनिवि मंत्री करेंगे शिरकतक्षेत्र के लोगों में उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला प्रशासन समेत पुलिस विभाग ने 26 जनवरी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। वीरवार को ठोडो मैदान में फुल ड्रेस मार्च पास्ट की रिहर्सल की गई। जिसमें एसपी सोलन गौरव सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही एनएसएस समेत अन्य टुकड़ियों ने भी कदम से कदम मिलाकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का लोगों में उत्साह है। खासकर गणतंत्र दिवस की होने वाली परेड देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। वहीं परेड आकर्षण भी रहती है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। समारोह के लिए शूलिनी मंच पर स्टेज तैयार हो गया है। गणतंत्र दिवस पर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसकी रिहर्सल पूरी हो गई है। इस अवसर पर सोलन स्थित साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज, डाइट, आईटीआई प्रशिक्षुओं समेत अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों और जिला भाषा कार्यालय की ओर से प्रायोजित दल भाग लेंगे। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग की टीम भी देर शाम तक कार्यक्रम की तैयारियों में लगी रही। जिसके तहत जिला मुख्यालय की सड़क पर स्वागत द्वार भी तैयार किए जा रहे है।