फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन की औद्योगिक इकाइयों में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
बद्दी के लाज मोटर्स परिवार की ओर से विश्व कर्मा दिवस पर पूजा अर्चना करते हुए कंपनी के संचालक-सं
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए भोजन का किया प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सोमवार को विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों में मशीनों की सफाई कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। कई उद्योगों में हवन और यज्ञ भी करवाए गए। कुछ औद्योगिक इकाइयों ने 17 सितंबर को ही विश्वकर्मा दिवस मना लिया था, जबकि अन्य में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बद्दी स्थित लाज मोटर्स परिवार की ओर से सोमवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। साई के पंडित सुरेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इसमें कंपनी के एमडी महेश कौशल, कृष्ण कौशल, शिव कुमार, रमन कौशल और डॉ. हेमंत कौशल ने भाग लिया। कृष्ण कौशल ने बताया कि दिवाली के अवसर पर सभी मशीनें बंद कर दी गई थीं। सोमवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद मशीनों की सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई और उन्हें दोबारा चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानपुरा स्थित श्रीराम प्रिंटिंग एंड पैक में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजीव बिंदल ने कंपनी में पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि संगठन से जुड़े कुछ उद्योगों ने 17 सितंबर को ही विश्वकर्मा दिवस मनाया था। जिन औद्योगिक इकाइयों में उस दिन आयोजन नहीं हो पाया था, उनमें सोमवार को पूजा-अर्चना कर परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें