फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युगल मुकाबले में प्रांशुल व सकेश व लड़कियों में शगुन व इशिता रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एमएमयू अस्पताल की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय एमएमयू स्पोर्ट्स मैडी ओलंपिक-2026 के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, वाॅलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और ई-गेम्स सहित लगभग सभी प्रमुख खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएम मेडिकल कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ. जेएस संधू ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. संजीव उप्पल और सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. ज्ञान चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और भावी डॉक्टर खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन अंडर ग्रेजुएट वर्ग में लड़कों के एकल में प्रांशुल ने अक्षत को 21-17, 19-21, 21-13 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। सकेश तीसरे स्थान पर रहे। युगल मुकाबले में प्रांशुल और सकेश की जोड़ी ने जपनीत और आयुष को 21-16, 21-12 से मात देकर जीत दर्ज की। भव्य और संचित की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। लड़कियां के एकल मुकाबले में ऋषिका ने दिवोजा को सीधे सेटों में 21-17, 21-8 से हराया। मन्नत को तीसरा स्थान मिला। युगल मुकाबले में शगुन और इशिता ने तान्या और दिवोजा को 21-12, 21-10 से शिकस्त दी। महक व प्रिया और मन्नत व मनीषा की जोड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह मिश्रित युगल व तन्मय और ऋषिका ने प्रांशुल और श्रद्धा को 21-16, 21-16 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। आयुष और शगुन की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। शिक्षक (फैकल्टी) वर्ग में पुरुष एकल में डॉ. तेजबीर सेखों पहले, डॉ. ज्ञान चौहान दूसरे और डॉ. आरके गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला एकल में डॉ. गार्गी ने पहला, डॉ. आस्था ने दूसरा और डॉ. सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल में डॉ. ज्ञान और डॉ. अभिषेक की जोड़ी पहले, डॉ. तेगबीर व डॉ. आरके गुप्ता दूसरे और डॉ. आर ठाकुर और डॉ. एस सेन की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। मिश्रित युगल में डॉ. गार्गी और डॉ. अभिषेक पहले, डॉ. ज्ञान और डॉ. आस्था दूसरे और डॉ. एस सेन और डॉ. सरोज तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएट वर्ग में ये रहे विजेता
पोस्ट ग्रेजुएट पुरुष वर्ग के एकल में डॉ. दानिश ने डॉ. विवेकानंद को 21-19, 21-18 से हराया। डॉ. राजस को तीसरा स्थान मिला। पुरुष युगल वर्ग में डॉ. अभिषेक और डॉ. सचिन ने डॉ. आशुतोष और डॉ. विवेकानंद को 21-16, 21-14 से शिकस्त दी। डॉ. दानिश और डॉ. राजस तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के एकल में डॉ. सिद्रा ने डॉ. मनप्रीत को 21-18, 21-16 से हराया, जबकि डॉ. जैसमीन तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों के युगल में डॉ. सिद्रा और डॉ. जसमीन की जोड़ी ने डॉ. मनप्रीत और डॉ. शिरीन को 23-21, 21-14 से मात दी। मिश्रित युगल वर्ग में डॉ. सिद्रा और डॉ. दानिश ने डॉ. मनप्रीत और डॉ. ललित को 21-14, 21-19 से हराया। डॉ. विवेकानंद और डॉ. शिरीन इस वर्ग में तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें