जिले भर में सराहनीय रहा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने भी सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधकों को बधाई दी है। हालांकि इस बार सिर्फ दो बच्चे ही मेरिट सूची में अपनी जगह बना पाए हैं। जिसमें स्वारघाट स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रकृति शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में 99.14 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में छठा और जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि नालागढ़ से सुरेंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का ने 98.71 फीसदी अंक प्राप्त करके प्रदेश में नौवां और जिला में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इनसेट
सराहनीय रहा परिणाम
सोलन। बीएल स्कूल सोलन का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। जिसमें आलोक शर्मा ने 97.14 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि अनुभव ने 97 प्रतिशत अंक से दूसरा और सेजल 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधक बीना बक्शी ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
इनसेट
95.9 फीसदी अंक से सिमरन प्रथम
सोलन। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन में सिमरन ने 95.9 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि रिया यादव ने 94 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और 91.47 प्रतिशत अंक से दिव्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं हैं। बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने इसका श्रेय अध्यापकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
इनसेट
मेरिट में आने के लिए दो अंकों से चूका राहुल
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी का परीक्षा परिणाम 96.30 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा परिणाम में राहुल मात्र दो अंकों से मेरिट सूची में आने से रह गया। इस प्रकार राहुल ने 700 में से 688 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूजा ने 645 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व श्रेया ने 626 अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य अमिता कौशल ने अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने भी इस बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पूरे विद्यालय परिवार अभिभावकों व बच्चों को बधाई दी।
इनसेट
634 अंक लेकर पीयूष पहले स्थान पर
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस विद्यालय के छात्र पीयूष ठाकुर ने 700 में से 634 अंक हासिल किए हैं। दूसरा स्थान पर जीवन ठाकुर ने 625 व तृतीय स्थान पूजा ने 608 अंक लेकर प्राप्त किया। कुल 22 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त प्राप्त किए। उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
इनसेट
शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 17 में से 12 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। इसमें नेहा ने 700 में से 563 अंक प्राप्त कर प्रथम, नीलम ने 557 अंक लेकर दूसरे तथा जतिन गौतम 527 अंक लेकर तीसरे स्थान पाया है। कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष खेम राज ठाकुर ने छात्रों को बधाई दी है। संवाद
इनसेट
34 छात्रों ने प्रथम श्रेणी की परीक्षा पास की
नालागढ़(सोलन)। शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस विद्यालय में कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। 14 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक 6 विद्यार्थियों ने 85 फीसदी से अधिक 8 विद्यार्थी 80 फीसदी से अधिक अंकों अर्जित किए हैं। श्रेया ने 674 अंक लेकर प्रथम स्थान, जानवी शमी ने 669 अंक लेकर द्वितीय स्थान, नितिन शमी ने 666 अक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
इनसेट
सभी छात्र प्रथम श्रेणी में हुए पास
नालागढ़(सोलन)। चंगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सनराइज पब्लिक स्कूल बरुणा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दसवीं से कुल 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 23 बच्चों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। तमन्ना 98.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान, प्रतिभा ने 97.4 दूसरा स्थान व दीक्षा ने 97 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद
इनसेट
618 अंक लेकर मुस्कान पहले स्थान पर
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें छात्रा मुस्कान ने 700 में से 618 अंक के साथ प्रथम, छात्रा मीनाक्षी ने 614 अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्याध्यापक सतीश कुमार ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को इस सराहनीय कामयाबी पर बधाई दी। संवाद
इनसेट
शत प्रतिशत रहा परिणाम
कुनिहार(सोलन)। हिम आदर्श पब्लिक स्कूल ममलीग के सभी बच्चों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विख्यात गुप्ता ने 700 में से 682 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, पल्लवी ठाकुर ने 640 अंक लेकर दूसरा और आरुषि ठाकुर ने 633 अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमेन हरिचंद ठाकुर से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
इनसेट
98 प्रतिशत रहा स्कूल का परिणाम
कुनिहार(सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का वार्षिक परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रा आंचल ने 95.42 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। अमृता ने 657 अंक लेकर दूसरा व प्राची ने 625 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों व छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संवाद
इनसेट
शिवांशु 661 अंक लेकर पहले स्थान पर
नालागढ़(सोलन)। शिवालिक वैली स्कूल के 7 विद्यार्थियों के अंक 90 फीसदी और 19 विद्यार्थियों ने अंक 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। शिवांशु ने 700 में से 661 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान तनव जैन ने 648 व तृतीय स्थान माधव ने 644 अंक लेकर हासिल किया। संवाद
इनसेट
666 अंक से कोमल स्कूल में प्रथम
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन कुनिहार के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कोमल शर्मा ने 666 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, कृष्ण ने 657 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और जानवी ने 653 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल की सलोनी ने 650 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल अध्यक्ष टीसी गर्ग, पीटीए अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है। संवाद
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण