फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सुबाथू में निकाला नगर कीर्तन

Sun, 26 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू में नगर किर्तन में मौजूद संगत। संवाद
विज्ञापन
पंज प्यारों की अगुवाई में गूंजी शबद लहरिया
विज्ञापन

अमन पाइप बैंड संगरूर ने किया कला का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। गुरुनानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा ने नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान अमन पाइप बैंड संगरूर ने कला का प्रदर्शन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। गुरुद्वारा साहिब सुबाथू से पंच प्यारों के साथ गुरु ग्रंथ साहब की पालकी निकाली गई। नगर कीर्तन में मैं शोभा सुनकर आया, ऊंचा दर बाबे नानक दा, शंशा मेरा जी उतर गया, ठाकुर तुम शरणाई आयों शब्दों लहरियों के बीच बड़ी संख्या में संगत ने गुरु नानक देव जी का गुणगान किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में अखाड़ा पार्टी, ढोल पार्टी ने भी खूब रंग जमाया। नगर कीर्तन में घोड़े के नृत्य ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस दौरान सभी दुकानदारों और धार्मिक संस्थानों ने शोभायात्रा में शामिल संगत को जलपान कराया। सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने सुबाथू वासियों को बधाई देते हुए नगर कीर्तन में सेवा देने वालों का आभार जताया। वही सभा के सचिव मनमोहन सिंह, परसराम सिंह,रंजीत सिंह, जसविंदर सिंह व महिला प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि नगर कीर्तन का शुभारंभ सीईओ सुबाथू योगेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया की सोमवार को गुरु के लंगर के दौरान ब्रिगेडियर पीपी सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में रागी जत्था शबद कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का लंगर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें