फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हवन व यज्ञ के साथ मां सरस्वती का किया गुणगान

विज्ञापन
बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में बंसती पंचमी पर हवन यज्ञ करते हुए स्कूल
विज्ञापन
राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल बारियां में मनाया वसंत पंचमी का उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव वसंत पंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत गणेश पूजन से किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती पूजन एवं यज्ञ किया। पूजा का शुभ मुहूर्त समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित था। यज्ञ एवं पूजन का विधिवत संचालन पूजा आचार्य सुनील शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ। सैनिक छात्रों के सरस्वती वंदना गायन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वसंत पंचमी का महत्त्व विद्यार्थियों को सरल शब्दों में समझाया गया। यह भी बताया गया कि वसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों का उत्सव है। मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव हमें अध्ययन, साधना और सृजनशीलता की प्रेरणा देता है। इसी भाव के साथ शिक्षार्थियों ने सरस्वती माता के प्राकट्योत्सव पर यज्ञ का संपादन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा ने विद्यालय और विद्यार्थियों के समुचित विकास, शैक्षणिक उन्नति एवं सद्गुणों की प्राप्ति के लिए यज्ञ का निष्पादन करवाया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से ही विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन और चरित्र निर्माण की ओर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें