फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मरम्मत कार्य के चलते कल नवगांव फीडर रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन) विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11केवी नवगांव एचटी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण 12 जून को नवगांव अनुभाग के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि फीडर की लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए 12 जून को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान असलू, बुघार, चमरोल, चाखड़, पारनू ठेरा और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है अथवा कोई अन्य तकनीकी या अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें