नालागढ़ कालेज में विश्व साक्षरता दिवस पर प्रिंसिपल डॉक्टर सपना संजय पंडित तथा छात्र। स्त्रोत:कॉ
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर इतिहास विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को साक्षरता के महत्व और उद्देश्य से अवगत करवाया गया। छात्रों ने साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। साक्षरता के प्रसार के लिए एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने छात्रों को साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है और शिक्षा ही विकास का सबसे बड़ा आधार है। इसी सोच को दुनिया भर में मजबूत करने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियाें ने सक्रिय भागीदारी निभाई।