फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में डाक विभाग ने सम्मानित किए 150 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाक विभाग ने कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए सोलन में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। यह सम्मान जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाक बचत योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर लगभग 150 उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें विभागीय कर्मचारी, डायरेक्ट एजेंट्स शामिल थे। इन सभी ने पीएलआई, आरपीएलआई और पीओएसबी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यातिथि ने सभी पुरस्कार विजेताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें