फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नृत्य प्रतियोगिता में पूनम, गायन में कल्पना रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थिति रहे। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चेयर रेस, रस्साकशी, नृत्य, गायन आदि का आयोजन किया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी। नृत्य प्रतियोगिता में पूनम ने पहला, कल्पना ने दूसरा और कामू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन में कल्पना ने पहला और रजनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर रेस में कल्पना ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में रजनी समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें