फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पिलाने पर इस्तीफा दे धनीराम

Fri, 12 Feb 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल सोलन की बैठक में अश्वनी के दूषित पानी का मुद्दा खूब गूंजा। मंत्री एवं स्थानीय विधायक, आईपीएच के अधिकारियों और जिला प्रशासन पर आक्रोश जताते हुए भाजपाइयों ने कहा कि अश्वनी खड्ड के पानी को सही बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

  वक्ताओं ने कहा कि यह सब स्थानीय मंत्री की अफसरों पर कमजोर पकड़ के कारण हुआ है। बैठक में मंत्री कर्नल धनीराम शंाडिल से इस्तीफे की मांग करते हुए अश्वनी खड्ड में व्यवस्था की उच्च स्तर की जांच की मांग की है। इस विषय में मंडल सोमवार को जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
  भाजपा के कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने की। बैठक में मिशन 2017 के बारे में भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्य का विभाजन किया।
विज्ञापन

  इसके अलावा नए और पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए नई टीम आने वाले सालों में प्रभावी ढंग से कार्य करें। इसकी रूपरेखा भी तैयार की। बैठक में सोलन में फैलते पीलिया रोग पर चिंता व्यक्त की।
  शहर में पानी की कमी पर भी सरकार भी विफलता पर चिंता जताई। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पीलिया रोग ने सैकड़ों लोग पीलिया से ग्रस्त हुए हैं। लेकिन स्थानीय मंत्री अश्वनी खड्ड पेयजल योजना को पानी को ठीक बताकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते रहे।  
  यदि सरकार अश्वनी के पानी को कुछ दिनों पहले बंद कर देती तो पीलिया इतना विकराल रूप न लेता। लेकिन मंत्री तो प्रेस वार्ता में अश्वनी के पानी को उपयुक्त बताते रहे। अब राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट में जल दूषित निकला है। शहर के लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया है।
  भाजपा सोलन मंडल ने मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ जनता से माफी मांगने की मांग की है। इस मौके पर शैलेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अशोक, चंद्रकांत, अभिषेक ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें