हरदीप बावा और हरप्रीत दिनभर कार्यालय में बैठे रहेभाजपा के केएल ठाकुर घर पर ही कार्यकर्ताओं से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा, भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर और आजाद प्रत्याशी हरप्रीत सैणी ने मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वीरवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समीक्षा की।
कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले और हर बूथ की समीक्षा की। उन्होंने पूरा दिन कार्यकर्ता के साथ समय बिताया। हरदीप बावा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। वहीं भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। केएल ठाकुर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ की समीक्षा करते रहे। किस बूथ पर कैसा रहा इसके जोड़ घटाव में लगे रहे। वहीं आजाद प्रत्याशी हरप्रीत सैणी भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। दतोवाल में अपने कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ दिनपर समीक्षा करते रहे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार जनसेवा के लिए ही बना है। जीत व हार उनके लिए कोई मायने नहीं है। परिणाम कुछ भी हो लोगों के बीच रहेंगे और उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। जिन गांवों में सड़क सुविधा नहीं है वहां पर सड़क पहुंचाने का काम करेंगे। जहां पर पानी नहीं है वहां पर बोर कराने का कार्य जारी रखेंगे। गांव स्तर पर वह स्वास्थ्य जांच कैंप पहले की ही तर्ज पर लगाते रहेंगे।