फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लंबित मामलों को जल्द निपटाए पुलिस

विज्ञापन
बद्दी में मासिक अपराध बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी विनोद धीमान। संवाद
विज्ञापन
पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक एसपी विनोद धीमान ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनजागरूकता अभियान तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की अपील की। उन्होंने नशा माफिया को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने को भी कहा। बैठक में एएसपी अशोक वर्मा, बद्दी के थाना प्रभारी देवराज ठाकुर, बरोटीवाला के चमन लाल, मानपुरा के श्याम लाल, नालागढ़ के राकेश राय समेत सभी थाने व चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें