बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कालूझिंडा में एक वेयर हाउस के आगे मैदान में एक गाड़ी को चेक किया। गाड़ी में हरियाणा के कालका के राघव सूद और तनिष्क कपूर सवार थे। गाड़ी से तलाशी के दौरान 0.38 ग्राम प्रतिबंधित दवा बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को सीज करने के बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। संवाद