फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस ने बालद खड्ड में फंसे व्यक्ति को बचाया

Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बरोटीवाला पुलिस बालद खड्ड में फंसे पानी से निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र, सराहना भी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बालद खड्ड में अचानक बढ़े पानी के बहाव में फंस गया है। बद्दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा और एनडीआरएफ व अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस और अग्निशमन विभाग के संयुक्त प्रयासों से अजयवीर पुत्र राम नरेश हाल निवासी श्रीराम हेल्थकेयर कंपनी बरोटीवाला को सुरक्षित बचा लिया गया। एसपी बद्दी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे बचाव अभियान की निगरानी की। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने टीम का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस साहसिक अभियान में बरोटीवाला पुलिस टीम में एसआई नीलम शर्मा, एएसआई नरेश, कांस्टेबल मनिंदर सिंह, काॅस्टेबल परविंदर सिंह और एचएचसी हेमराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन दल और जेसीबी ऑपरेटर राम कुमार और प्यारा लाल का भी इस अभियान में योगदान अहम रहा। एसपी बद्दी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बरोटीवाला पुलिस टीम, अग्निशमन दल और जेसीबी ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें