फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर से लापता नाबालिग पुलिस ने वृंदावन से की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। परवाणू क्षेत्र में 4 अप्रैल को घर से गायब नाबालिग को पुलिस ने यूपी के वृंदावन से बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने युवती की मामी की शिकायत के आधार पर की है। नाबालिग को लेकर पुलिस परवाणू पहुंच गई है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को परवाणू निवासी महिला ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इसकी भांजी जो इसके साथ परवाणू में रह रही है। जिसकी आयु 17 वर्ष है, जोकि 4 अप्रैल 2025 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इसकी तलाश उन्होंने अपने तौर पर अपनी रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों आदि में की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। इस पर परवाणू पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को काल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर नाबालिग को यूपी के वृंदावन क्षेत्र से बरामद कर लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में समस्त कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें