फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा तस्करी पर जीरो टोलरेंस अपनाएं पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
बद्दी के एसपी विनोद धीमान मासिक अपराध बैठक की अध्यक्षता करते हुए- संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में एसपी विनोद धीमान ने थाना व चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने मंगलवार को मासिक अपराध बैठक में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने बैठक के दौरान नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की गहन समीक्षा भी की। बैठक में पुलिस कर्मियों के कल्याण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी धीमान ने निर्देश दिए कि नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं और आमजन को दूर रखने के लिए पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण कमेटियों की बैठकों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष बल दिया जाए। मासिक अपराध बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, डीएसपी भीष्म ठाकुर, योगराज चंदेल, बरोटीवाला के थाना प्रभारी देवराज ठाकुर, बद्दी के शिव राम कृष्ण, मानपुरा के संजीव कुमार, नालागढ़ के राकेश राय समेत बीबीएन के सभी थानों और चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें