फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों हादसों को रोकने के लिए पुलिस बनाएगी प्लान

Tue, 08 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बीबीएन में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस अपनी ट्रैफिक पॉलिसी में योजनाबद्ध तरीकों से बदलाव करेगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीबीएन में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस अपनी ट्रैफिक पॉलिसी में योजनाबद्ध तरीकों से बदलाव करेगी। सड़कों पर ब्लैक स्पॉट, तीखे मोड़, चौराहे और दिशा सूचकों को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के स्थानीय लोगों से सुझाव लेगी। मंगलवार को एसपी कार्यालय बद्दी में आयोजित मासिक अपराध बैठक की समीक्षा के दौरान बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर नए सिरे से व्यवस्था तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। एसपी बशेर सिंह ने सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिन प्रयासों को किया जा रहा है उसमें और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


एसपी ने पुराने पड़े लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए। अवैध खनन और नशाखोरी को लेकर भी बीबीएन में पुलिस सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा का जोर रहा। बीबीएन के चोर रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए और नशे कारोबारियों को डिटेक्ट कर नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष रणनीति पर काम किया जाए। पंजाब और हरियाणा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों तथा साथ लगते एंट्री प्वाइंटों सहित शहरी और भीड़भाड़ वाले औद्योगिक क्षेत्रों, बैंकिंग प्रतिष्ठानों के बाहर गश्त बढ़ाए जाने की हिदायतें दी हैं।

पड़ोसी राज्यों की सीमा से सटे इलाकों में नाकेबंदी कर रात्रि गश्त और सघन की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी बद्दी खजाना राम,  डीएसपी नालागढ़ डा साहिल अरोड़ा, एसएचओ बद्दी फिरोज खान, एसएचओ बरोटीवाला दयाराम ठाकुर, एसएचओ नालागढ़ कमलचंद, थाना प्रभारी रामशहर रणजीत ठाकुर सहित अन्य दर्जनों पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 86 चालान
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी के तहत मंगलवार को यातायात नियमों की अवहेलना के चलते चारों पुलिस थाना के अधीन 86 चालान काटे गए। पुलिस ने चालान कर 21700 रुपये जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा अवैध खनन में एक चालान कर 10 हजार जुर्माना, कोटपा एक्ट के तहत छह केस बनाकर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें