फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस ने जिले में हुई चोरियों का किया पर्दाफाश, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषणों पर किया था हाथ साफ
विज्ञापन

चोरी को सोलन, सुबाथू, अर्की, धर्मपुर क्षेत्र में दिया था अंजाम
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी, फिर होगी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अर्की, सुबाथू, सोलन समेत धर्मपुर क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था, जिसमें से कुछ आभूषण पुलिस ने बरामद भी कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद चोरियों के संबंध में पूछताछ शुरू होगी।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिला के थानों में दर्ज मुकदमों में संलिप्त इस गैंग के दो सदस्यों गोलू निवासी बंगाला कॉलोनी रेलवे स्टेशन कुराली खरड़ जिला मोहाली पंजाब और पवन कुमार निवासी कुराली तहसील खरड़ जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह काफी समय से पुलिस थाना धर्मपुर, अर्की व जिला के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था जिन्होंने उक्त क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपियों से छानबीन के दौरान पता चला कि इन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर के सुबाथू क्षेत्र में दो चोरियों व अर्की क्षेत्र में एक चोरी के मामले को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चोरी हुई गहनों में से कुछ बरामद भी कर लिए हैं। शेष की बरामदगी की जा रही है। जांच के दौरान पाया गया है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई चोरियों में शामिल रहे हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें