फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवती के साथ दुराचार का मुख्य आरोपी पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Oct 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को भेजा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

बरोटीवाला में हुआ था हरियाणा की युवती के साथ दुराचार

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने के मामले का मुख्य आरोपी गौरव चंदेल को पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गौर रहे कि पीड़ित युवती बरोटीवाला के एक उद्योग में कार्यरत है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुराचार किया। पीड़ित युवती ने इस संदर्भ में पंचकूला में शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे बद्दी के लिए शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन

पीडि़ता ने कोर्ट में भी बयान दिए कि वह कंपनी से बाहर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रही थी, तो उसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिल गया, जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया। इसी दौरान कमरे में तीन युवक पहले से मौजूद थे और इन सभी ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक आरोपी गौरव चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें