पहले से पकड़े गए आरोपी की पूछताछ पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रामशहर पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर एक व्यक्ति को 436 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पहले से पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद की गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स ने एक आरोपी नरेश कुमार निवासी गांव महुआ, गोयला पन्नर, नालागढ़ के रिहायशी मकान पर दबिश देकर 60.983 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने उपरोक्त प्रकरण में विस्तृत जांच करते हुए रामशहर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी धर्मपाल के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस पर पुलिस को 436 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुई। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।