बरोटीवाला कालेज में छात्र नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूकता फैलाने पर संकल्प लेते ह
- फोटो : साक्षात्कार देने के लिए आई महिलाएं। संवाद
बरोटीवाला कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। नशे के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान को मजबूती देते हुए राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से आयोजित एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशीले पदार्थों के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का दृढ़ निश्चय किया। कॉलेज की प्राचार्या अनुपमा पाठक ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि भविष्य में नशा मुक्त अभियान को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक छात्रों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए कई अन्य कार्यक्रमों और गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। छात्रों ने इस शपथ के माध्यम से सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।