फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा मुक्त हिमाचल के लिए कंडाघाट कॉलेज में ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी फ्रेम के जरिये सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाएंगी आगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार की चिट्टा विरोधी जागरूकता पहल के तहत राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के एंटी-ड्रग सेल ने शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कंडाघाट विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने युवाओं और विशेषकर किशोरों में बढ़ते चिट्टा के प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के जमीनी स्तर से जुड़ी होती हैं, इसलिए नशा उन्मूलन की इस लड़ाई में उनकी भूमिका सबसे प्रभावी सिद्ध हो सकती है। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे की इस घातक लत को जड़ से खत्म करने के लिए सामुदायिक सहयोग जुटाना रहा। तहसील कल्याण अधिकारी करण पाठक की पहल पर कॉलेज में एक विशेष सेल्फी फ्रेम स्थापित किया गया। शपथ लेने के बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस फ्रेम के साथ फोटो खिंचवाए। उन्होंने संकल्प लिया कि वे इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की डीपी बनाएंगी ताकि समाज के हर वर्ग तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचे। कंडाघाट के नेतृत्व में आई कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. मनकोटिया ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा-मुक्त हिमाचल का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। एंटी-ड्रग सेल की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सामुदायिक एकजुटता की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें