फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धरती को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इनरव्हील क्लब परवाणू प्रगति ने वीरवार को सेक्टर-1ए स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। छायादार और फूलों के पौधे लगाकर आम जनता से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। क्लब की अध्यक्ष ऋचा शर्मा ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बेहद आवश्यक है। नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, पार्षद राम ध्यान सिंह, नंदिनी सूद, रजनी सिंगला तथा टकसाल पंचायत के पूर्व उपप्रधान नीरज शर्मा ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा डीएवी स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें