फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोसायटी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार ने गांव कामला में पौधरोपण अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य संरक्षक डॉ. लेख राज कौशिक ने की। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों, ग्रामीणों , दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य केके यादव, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, एससीईआरटी से संबंधित एथिक्स कमेटी के सदस्य डॉ. दमन आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता उषा शर्मा और हर्षलता सहित संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संस्था के निदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. लेख राज कौशिक ने लोगों से सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर जनहित के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पृथ्वी को हराभरा और सुंदर बनाया जा सकता है। विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे रोपे गए। अभियान में करीब 50 लोगों ने भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें