फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के पांच पुल मार्च तक हो जाएंगे तैयार

Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के बालद खड्ड पर बने पुल के चार स्पैन पर पड़ा स्लैब । संवाद
विज्ञापन
अप्रैल से सभी पुलों पर दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर मार्च में पांच पुल तैयार हो जाएंगे। इन पुलों को तैयार होने से व वाहन चालकों को जाम से निजात मिल जाएगी। अभी इस मार्ग पर खड्ड में उतर कर वाहन अस्थायी पुल के ऊपर से निकलते हैं।

पिजौंर-बद्दी राष्ट्रीय मार्ग पर मार्च में पिंजौर से हरियाणा क्षेत्र में छह और आठ किमी दूरी पर खड्ड पर बने पुल तैयार हो गए हैं। इसके अलावा मड़ावाला, हिमाचल को जोड़ने वाले बालद खड़्ड व मानपुरा खड्ड का पुल मार्च में तैयार हो जाएगा। बालद खड्ड पर डबल पुल बनना है, जिसमें दूसरे पुल को तोड़ने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा को जोड़ने वाले बद्दी बालद खड्ड पुल के चार पिलरों पर स्लैप पड़ गया है। इस पुल के सात पिलर हैं। शेष बचे तीन पर गार्डर रख दिए हैं। 25 फरवरी के बाद इस पर स्लैप डाले जाएंगे। उसके बाद इन तीनों पर स्लैप डालने का कार्य शुरू होगा। स्लैप पड़ने के बाद 28 दिन तक इस पर ट्रैफिक नहीं चलेगा। उसके बाद अप्रैल माह में इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

भाजपा के जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, दून मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, महामंत्री संजीव ठाकुर व दीपू पंडित ने बताया कि वर्तमान में बालद खड्ड से होकर वाहन जाते हैं। लेकिन हरियाणा में खड्ड के साथ सिंगल मार्ग है जिससे वहां पर जाम लगा रहता है। इस पुल के बनने से सुबह व शाम को बद्दी में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि पिंजौर से नालागढ़ तक हरियाणा में दो पुल तैयार हो गए हैं। मड़ावाला, बद्दी के बालद और मानपुरा का पुल मार्च में तैयार हो जाएंगे। इन तीनों पुलों का कार्य समाप्ति पर है। अप्रैल से पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर पांच पुल एक साथ चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें