फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पाइनग्रोव स्कूल ने जीता हॉकी मुकाबला, जीवेश रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की हॉकी की विजेता टीम। स्रोत:स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर ने 25वीं सब-जूनियर इंटर पब्लिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। समापन समारोह में बिशप कॉटन स्कूल शिमला के हैडमास्टर मैथ्यू जॉन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले जीत कर पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर ने खिताब पर कब्जा जमाया। मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल ने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल को 4-0 से मात दी। जीवेश प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के संत स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में राजेश्वर सिंह कहलों टूर्नामेंट के सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीं, गुरशाज सिंह ठुकराल सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। इस दाैरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें