फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिवाली के बाद सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा और गंज बाजार में दोपहर तक नहीं उठा कूड़ा, बदबू से राहगीर और दुकानदार परेशान
विज्ञापन

पटाखों के खाली पैकेट, प्लास्टिक और थर्माकोल से अटी सड़कें, आवाजाही में भी हुई दिक्कत
दोपहर 1:20 बजे तक कई स्थानों पर जमा रहा कचरा, संकरी सड़कों से गुजरना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली के अगले दिन शहर के पुराना बस अड्डा और गंज बाजार समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 1:20 बजे तक भी इन क्षेत्रों से कूड़ा नहीं उठाया गया था।
पुराना बस अड्डा में दोपहर 12 बजे तक कूड़े का ढेर लगा रहा। इससे यहां से आवाजाही करने वाले लोगों के साथ बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी दिक्कत हुई। लंबे समय तक कूड़ा एक जगह जमा रहने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई। कूड़े के ढेर में प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य अपशिष्ट बिखरा रहा।
विज्ञापन

वहीं, गंज बाजार में भी दो स्थानों पर सड़क के बीचोबीच कूड़े के ढेर लगे रहे। इसमें पटाखों के खाली पैकेट, प्लास्टिक, बोरियां और अन्य कचरा शामिल था। इससे दुकानदारों को भी परेशानी हुई। दुकानदारों के अनुसार सुबह से ही सड़क पर कूड़ा फैला हुआ था। इससे बदबू फैलने के साथ आवाजाही के लिए सड़क भी संकरी हो गई। पहले से संकरी सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के छुट्टी पर होने से हुई देरी
नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि दिवाली के चलते कई सफाई कर्मी छुट्टी पर हैं। इस कारण कूड़ा उठाने में देरी हुई है। जल्द ही सभी स्थानों से कूड़ा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें