फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी की सड़कों से उठाए कूड़े के ढेर

विज्ञापन
झाड़माजरी में कूड़े के ढेर को उठाते हुए जेबीआर कंपनी के वर्कर- संवाद
विज्ञापन
नगर निगम ने कंपनी को दिए कड़े निर्देश, कहा- कहीं भी न दिखे गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के झाड़माजरी में सड़कों पर फैले कूड़े को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद जेबीआर कंपनी ने वीरवार को सफाई अभियान शुरू कर दिया। समाचार का संज्ञान लेते हुए कंपनी के कामगार सुबह ही मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों को उठाना शुरू किया। बता दें कि स्थानीय पाठक संजू गिरि ने झाड़माजरी में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों की समस्या को मेरी आवाज सुनो कॉलम के माध्यम से साझा किया था। खबर प्रकाशित होते ही सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित कंपनी हरकत में आई। सड़क पर कूड़ा होने से न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही थी, बल्कि बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ था। उधर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर जेबीआर कंपनी के संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा जमा नहीं दिखना चाहिए और नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए।

झाड़माजरी में कूड़े के ढेर को उठाते हुए जेबीआर कंपनी के वर्कर- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें