संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर पुलिस थाना के समीप एक पिकअप पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है। पिकअप में चालक समेत तीन अन्य लोग सवार थे। पिकअप में गन्ने की मशीन लोड थी। जानकारी के अनुसार परवाणू से धर्मपुर की ओर पिकअप आ रही थी। जैसे ही पिकअप पुलिस थाना के गहरे मोड़ के समीप पहुंची तो मशीन अन बैलेंस हो गई। इस कारण पिकअप पलट गई। धर्मपुर का यह मोड़ बहुत तीखा है। यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिकअप के बीच रोड़ पर पलटने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।