संवाद न्यूजएजेंसी
सोलन। कसौली सीआरआई के समीप एक पिकअप खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार सोहन लाल निवासी गांव प्लास्टा पंजडोल, डाकघर ममलीग ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित सीआरआई कसौली की सरकारी रिहायशी में रहता है। शाम के समय यह अपने क्वार्टर में मौजूद था तो इसे क्वार्टर के पीछे जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जिस पर यह देखने के लिए बाहर निकला तो देखा कि एक पिकअप गिरी हुई थी व गाड़ी के बोनट के आगे एक व्यक्ति नाली में गिरा हुआ था, जिसे यह पहचानता था। इसने अन्य लोगों के साथ मिलकर चालक तिलक राज को धर्मपुर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।