फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में पिकअप चालक घायल

Mon, 20 Nov 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के ब्रुरी में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। संवाद
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

सोमवार सुबह ट्रक और पिकअप के बीच हुई टक्कर
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में एक पिकअप चालक घायल हो गया है। सोमवार सुबह तीन बजे ट्रक और पिकअप की टक्कर होने से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के समीप सोलन से शिमला की तरफ जा रहे ट्रक और शिमला से सोलन की तरफ से आ रही एक पिकअप के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पिछले टायर एक्सल समेत टूट कर मुड़ गए। वहीं पिकअप को भी अधिक नुकसान पहुंचा है। जिसमें पिकअप चालक को भी चोटें आईं हैं। जिसे स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें