फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में 17 अप्रैल को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला 8:00 और पुरुष अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे करेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

पशु मित्र के पांच पदों के लिए 87 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। पशु मित्र नीति-2025 के तहत उपमंडल अर्की में पशु चिकित्सा संस्थानों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अर्की कार्यालय की ओर से पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुनिहार के महाराजा पद्म सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होगी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की, डॉ. देवराज शर्मा ने बताया कि कुल 5 पदों के लिए विभाग को 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 42 पुरुष और 33 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 12 आवेदन दोहरे पाए गए हैं। परीक्षा के लिए कड़े दौड़ मानक तय किए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा से पहले मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और भविष्य में भर्ती के लिए कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें