बाबू कांशी राम यादगार समिति कुनिहार की प्रधान प्रेम चंद पंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि बाबू कांशी राम और अन्य कुनिहार रियासत के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में बांटे जाएंगे।
इससे आने वाली पीढ़ी को देश पर जान न्यौछावर करने वाले देशभक्तों की जानकारी मिलेगी। बैठक में जगदीश सिंह, एसपी शर्मा, शोभा पंवर, रविंद्र ठाकुर और रणजीत सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।