फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में सर्पदंश के बाद व्यक्ति शिमला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। पुराना बस स्टैंड के पास लगी ओपन सेल में सांपों का जोड़ा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति को सांप ने डस भी लिया जिसे उपचार के लिए शिमला रेफर करना पड़ा। अचानक सांपों का जोड़ा निकलने से बाजार में काफी देर तक लोग सहमे रहे। इसके बाद सांप के जोड़े को पकड़ लिया गया।
पुराना बस स्टैंड कुनिहार की वर्षा शालिका के साथ ओपन सेल स्थल पर रविवार को काफी भीड़ थी। दोपहर को अचानक यहां सांपों का जोड़ा निकल आया। सेल बाजार के सदस्य मोहम्मद आफताब ने बताया कि वह खाना बनाने के लिए प्याज काट रहा था कि अचानक सांपों का जोड़ा वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उसने सांप को देखा तो वह बच्चे को उठाकर बाहर भागा। यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और साथ लगती दुकानों से लोग यहां इकट्ठा हो गए। इसी दौरान यहां एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुनिहार में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें