फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने निगली कीटनाशक, आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार में एक व्यक्ति ने कीटनाशक निगल लिया। व्यक्ति अर्की के कुणीपुल के समीप स्थानीय लोगों को अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएसमी शिमला रेफर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र के गांव समोत के एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कीटनाशक निगल लिया और अचेत अवस्था में अर्की कुणीपुल के समीप ग्रामीणों को मिला। उन्होंने उक्त व्यक्ति को तुरंत नागरिक चिकित्सालय कुनिहार पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया और उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया। डॉ. अरुण ने कहा कि एक व्यक्ति को कीटनाशक निगलने के बाद अस्पताल में लाया गया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें